जेल में बंद हवालाती की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल

Edited By Vatika,Updated: 30 Apr, 2022 11:21 AM

prisoner died

ज़िला जेल रूपनगर में हत्या के मामले में बंद एक हवालाती नौजवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

रूपनगर (कैलाश): ज़िला जेल रूपनगर में हत्या के मामले में बंद एक हवालाती नौजवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 

मृतक की पहचान सुमन शर्मा (25) पुत्र अरविन्द कुमार निवासी खरड़ जो पिछले करीब 7 महीने से रूपनगर जेल में बंद था। उसे जब शुक्रवार मोहाली अदालत में पेशी के लिए ले जाया जाने लगा तो उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और उसे ज़िला हस्पताल की एमरजैंसी में इलाज के लिए लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना का पता लगते ही  परिजनों  ने रोते-बिलखते इंसाफ की गुहार लगाई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!