हेरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2024 06:14 PM

person arrested with heroin

सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि एस.आई. कृपाल सिंह की पुलिस पार्टी गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में मेन हाईवे पर बंगा की ओर जा रही थी।

गांव मल्लपुर स्थित एक ढाबे के नजदीक एक नौजवान खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस को देख कर घबरा गया तथा लिंक साईड करीहा की ओर तेजी से चल पड़ा तथा अपनी पैंट की जेब से एक लिफाफा निकाल कर घास में फैंक दिया।

उक्त नौजवान को पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी फतेहगढ चूढ़िया जिला गुरदासपुर के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सदर नवांशहर में एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!