नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 01 Sep, 2024 05:56 PM

one arrested with narcotic pills

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर महिन्दर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. राम शाह की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में जब गढ़शंकर रोड स्थित महिंदीपुर पुल के नजदीक पहुंची तो दूसरी साइड के पैदल आता एक युवक दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा पारदर्शी लिफाफा नीचे फैंक दिया तथा वहां से भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवक को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 20 नशीली गोलियां बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भूपिन्दर उर्फ भिंदा निवासी कुमाल (नवांशहर) के तौर पर हुई है। एस.एच.ओ. ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सिटी नवांशहर में पहले भी एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!