सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी तहत CM मान द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस को लेकर हुई बैठक

Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2022 10:22 AM

meeting regarding video conference of cm mann

राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पाबंदी के संबंध में 5 अगस्त

नवांशहर (त्रिपाठी): राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पाबंदी के संबंध में 5 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राजीव वर्मा ने नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों व पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एस.डी.ओ. के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने कहा कि एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लागू होने के बाद नगर परिषदों व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मद्देनजर 5 अगस्त को जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन, स्कूल/कॉलेज के प्रतिनिधि, पार्षद, बी.डी.पी.ओ., औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि आदि शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में जागरूकता फैलाना है और इसके विकल्पों के बारे में भी बताया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!