हेरोइन के साथ महिला सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Oct, 2024 05:50 PM

heroine recovered

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 25 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 25 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. बहराम सब-इंस्पेक्टर नंद लाल ने बताया कि नारकोटिक सैल नवांशहर के ए.एस.आई. गुरबखश राम की पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में रेलवे फाटक तलवंडी जट्टा की ओर से बहराम की ओर जा रही थी कि सामने की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला तथा पुरुष आते दिखाई दिए। वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए तथा हैंडल पर लटकाया लिफाफा जमीन पर फैंक कर बाइक को वापिस मोड़ कर बच निकलने का प्रयास करने लगे परन्तु बाइक बंद हो गया।

एस.एच.ओ.ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त दोनों को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला तथा प्रवीण कौर नाहरपुर थाना करतारपुर जिला जालंधर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. मोहन लाल की पुलिस पार्टी गश्त दौरान सी.आई.ए. स्टाफ से मेन हाईवे बंगा की ओर जा रही थी कि गांव मल्लपुर के नजदीक करीहा की ओर से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर नीचे फैंक दिया और वापिस मुड़ने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांची की तो उसमें से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान गुरमीत उर्फ गीता निवासी गांव औड़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. के तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!