2 अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की ट्राली, घटना CCTV में कैद

Edited By Kalash,Updated: 06 Aug, 2024 06:28 PM

2 unknown persons stole trolley

राज मिस्त्री का कार्य करने वाले व्यक्ति की 2 अज्ञात लोगों द्वारा ट्राली चोरी करने का मामला सामने आया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): राज मिस्त्री का कार्य करने वाले व्यक्ति की 2 अज्ञात लोगों द्वारा ट्राली चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों द्वारा अपने ट्रैक्टर के साथ उक्त ट्राली को ले जाने की तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई हैं। थाना मुकंदपुर की पुलिस को दी शिकायत में मेहर चंद पुत्र धर्मचंद निवासी गुणाचौर ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। उसने अपने काम के लिए ट्रैक्टर ट्राली रखे हुए हैं।

उसने बताया कि गत दिवस उसने अपने घर के नजदीक झिंगडा रोड पक स्थित धार्मिक स्थान के सामने अपने ट्राली को खडा किया था जबकि ट्रैक्टर अपने घर में ले गया था। उसने बताया कि अगले दिन जब उक्त स्थान पर गया तो वहा पर उसकी ट्राली नही थी।

सी.सी.टी.वी. कैमरों को जांचने पर पता चला कि 2 अज्ञात व्यक्ति अर्जुन ट्रैक्टर जिसके बंपर पर रंधावा पंजाबी में लिखा था तथा चिट्टी छतरी है के पीछे डाल कर ले गए है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलविन्दर सिंह ने बताया कि उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!