चूरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 02 Dec, 2024 05:48 PM

2 arrested with poppy husk

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 28 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 28 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जसवीर सिंह की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में जब गांव महिंदीपुर के श्मशान घाट के नजदीक पहुंची तो वहां एक व्यक्ति अपने कंधे पर प्लास्टिक का वजनदार थैला उठाए दिखाई दिया।

वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा प्लास्टिक थैले को नीचे रख कर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा। इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब प्लास्टिक थैले की जांच की तो उसमें से 25 किलोग्राम चूरा पोस्त डोडे बरामद हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप गुलेरिया पुत्र मंगा गुलेरिया निवासी गांव सीरत तहसील इंदोरा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 3 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. अमरजीत ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गांव घक्केवाल की ओर जा रही थी कि गांव हियालापुल के नजदीक एक व्यक्ति जिसकी पहचान कपिल राम उर्फ मोटा निवासी लंगड़ोआ के तौर पर हुई को गिरफ्तार करके उससे 3 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थानों में एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!