Sidhu Moosewala: आज आई खुशियां लेकिन दुखों के पहाड़ जैसे थे दो साल, पढ़ें खास खबर

Edited By Kalash,Updated: 17 Mar, 2024 02:13 PM

sidhu moosewala mother blessed with baby boy

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंज गई है। माता चरण कौर ने 58 वर्ष की उम्र में आई.वी.एफ. के जरिए बेटे को जन्म दिया है

पंजाब डेस्क : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंज गई है। माता चरण कौर ने 58 वर्ष की उम्र में आई.वी.एफ. के जरिए बेटे को जन्म दिया है। इसे लेकर सिद्धू मूसेवाला के पिता द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा की गई है और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया है। 

PunjabKesari

सिद्धू मूसेवाला की हवेली में 2 वर्ष बाद खुशियों की किलकारी गूंजी है। करीब 2 वर्ष पहले मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इकलौते बेटे की मौत दुख से टूट चुके परिवार के जीवन में अब फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। गत 2 वर्ष परिवार के लिए कितने मुश्किलों से भरे थे ये तो हर कोई जानता है अब सिद्धू मूसेवाला तो वापिस नहीं आ सकता पर नन्हे मेहमान के आने से परिवार में खुशियां लौट आई हैं।  

PunjabKesari

आपको बता दें कि गायक शुभदीप सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को गांव मूसा में हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही पंजाबी इंडस्ट्री में खूब नाम कमा लिया था और वह लोगों के दिलों पर राज करते थे। इसी दौरान दुश्मनों की आंखों में खटकते सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ द्वारा ली गई थी। इकलौटे बेटे की मौत से माता-पिता बुरी तरह से टूट गए और अपने बेटे की मौत का इंसाफ मांग करते रहे हैं।

PunjabKesari

बेटे की मौत के बाद अकेले पड़ चुके माता-पिता ने एक नए मेहमान का स्वागत करने का फैसला किया और 58 वर्ष की उम्र में Natural तरीके से बच्चा कंसीव करने मुश्किल है जिसके चलते उन्होंने आई.वी.एफ. का सहारा लिया। इसके बाद आज माता चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है और छोटा मूसेवाला उनके घर खुशियां लेकर आ गया है। इस खबर के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!