Punjab Wrap Up: पंजाब में Weekend और Night Curfew खत्म, जानें क्या है नई Guidelines वहीं गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया विशेष बुलेटिन, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Jul, 2021 06:47 PM

punjab wrap up big news

पंजाब में कोरोना के कम रहे मामलों के बीच कैप्टन सरकार की तरफ से अहम फ़ैसला लेते हुए राज्य में वीकैंड और नाईट कर्फ़्यू खत्म कर दिया गया है। इस समय हर एक व्यकित की आंखें आसमान पर लगी हुई है कि कब बादल बरसे

जालंधर: पंजाब में कोरोना के कम रहे मामलों के बीच कैप्टन सरकार की तरफ से अहम फ़ैसला लेते हुए राज्य में वीकैंड और नाईट कर्फ़्यू खत्म कर दिया गया है। इस समय हर एक व्यकित की आंखें आसमान पर लगी हुई है कि कब बादल बरसे और कहर की गर्मी से राहत मिले। पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता टैस्ट (पी.एस.टी.ई.टी.) सर्टिफिकेट की मियाद अब पूरी उम्र तक रहेगी। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। 

बड़ी खबरः पंजाब में Weekend और Night Curfew खत्म, जानें क्या है नई Guidelines
पंजाब में कोरोना के कम रहे मामलों के बीच कैप्टन सरकार की तरफ से अहम फ़ैसला लेते हुए राज्य में वीकैंड और नाईट कर्फ़्यू खत्म कर दिया गया है।

गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया विशेष बुलेटिन
इस समय हर एक व्यकित की आंखें आसमान पर लगी हुई है कि कब बादल बरसे और कहर की गर्मी से राहत मिले। इसी बीच मौसम विभाग चंडीगढ़ ने देर शाम मौसम के मिजाज को लेकर जारी किए विशेष बुलेटिन में यह राहत की खबर दी है कि आने वाले एक दो दिनों में ही दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा।

orders issued regarding  pstet  certificate

जरुरी खबर: 'PSTET' सर्टिफिकेट को लेकर जारी हुए ये आदेश
पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता टैस्ट (पी.एस.टी.ई.टी.) सर्टिफिकेट की मियाद अब पूरी उम्र तक रहेगी। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिर्सच एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.) की ओर से एक पत्र जारी करके यह जानकारी दी गई है, जिसके बाद पंजाब में टी.ई.टी. पास उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

जरूरी खबरः कांवड़ लेने हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों के लिए जारी हुई Advisory
चंडीगढ़ के शिव भक्त कांवड़ लेने हरिद्वार न जाएं। यह एडवाइजरी वीरवार को चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की है। पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड में कांवड़ लेने के लिए जाने पर रोक लगाई गई है। 

बड़ी वारदातः घर में घुसकर हमलावारों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
सब डिवीजन जैतो के गांव रोड़ीपूरा में गत रात एक व्यक्ति का कत्ल होने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही डी.एस.पी. जैतो परमिंदर सिंह ग्रेवाल और थाना प्रमुख जैतो राजेश कुमार पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंच गए और लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

protest against 6th pay commission

6th Pay Commission के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा (देखें तस्वीरें)
छठे पे कमीशन के खिलाफ पंजाब सरकार के कर्मचारियों की ओर से रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी के तहत जालंधर बस अड्डे पर दो घंटे के लिए सरकारी कर्मचारियों की ओर से धरना लगाया गया है। कर्मचारियों का आरोप छठे पे कमीशन को लंगड़ा बनाया गया है। कमीशन सिर्फ नाम का ही लागू किया गया और आरोपियों को कोई लाभ नहीं हुआ। 

इस खूबसूरत दुल्हन के चेहरे से आप भी खा जाएंगे धोखा, कनाडा जाते ही पति पहुंचा जेल
जिला फिरोजपुर के तलवंडी भाई के रहने वाले एक परिवार ने अपने बेटे का विवाह मोगा की रहने वाली लड़की के साथ किया था। लड़के के परिवार वालों ने विवाह  से लेकर लड़की को विदेश भेजने तक का सारा ख़र्च उठाया। 

विद्यार्थियों की शर्मनाक करतूत, Online Class दौरान अध्यापकों को भेजे अश्लील मैसेज
सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल जीवां अराई की ओर से मिली शिकायत के आधार पर थाना गुरुहरसहाए की पुलिस ने एक युवक और कुछ शरारती तत्वों ते खिलाफ, स्कूल अध्यापक को अश्लील मेसेज भेजने, ऑनलाइन कक्षा का माहौल खराब करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

punjab congress president

पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद में भी अब जल्द परिवर्तन के आसार
पंजाब कांग्रेस में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अगले कुछ दिनों में किए जाने वाले फेरबदल के साथ या कुछ दिन बाद पंजाब प्रभारी पद में भी परिवर्तन होने की संभावना साफ दिखाई दे रही है। कांग्रेसी सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मौजूदा प्रभारी हरीश रावत पहले ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को प्रभारी पद से मुक्त होने का आग्रह कर चुके हैं। पंजाब में अगले वर्ष के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ उत्तराखंड विधानसभा के भी आम चुनाव होने हैं। रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह अब अपना पूरा ध्यान उत्तराखंड की तरफ लगाने के इच्छुक हैं।

पंजाब कैबिनेट से 2 मंत्रियों की छुट्टी के आसार, पढ़ें पूरी खबर
पंजाब कैबिनेट से 2 मंत्रियों की छुट्टी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को कैबिनेट में फेरबदल करने के लिए अधिकृत कर दिया था। कांग्रेसी हलकों में आज दिनभर चर्चा चलती रही कि मुख्यमंत्री द्वारा अच्छी कारगुजारी न दिखाने वाले 2 मंत्रियों को बदला जा सकता है। इनमें से एक कैबिनेट स्तर के मंत्री माझा क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो दूसरे कैबिनेट मंत्री मालवा क्षेत्र से बताए जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!