Delhi कूच से पहले सरवन सिंह पंधेर ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 06 Dec, 2024 09:55 AM

punjab farmers march delhi on foot administration keeping strict

पंजाब के किसान आज दिल्ली की ओर कूच करने पर डटे हुए हैं,

चंडीगढ़: पंजाब के किसान आज दिल्ली की ओर कूच करने पर डटे हुए हैं, जिस कारण शंभू बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।  इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बड़ा ऐलान किया है। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जैसा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि किसानों के ट्रैक्टरों पर दिल्ली की ओर बढ़ने से उन्हें समस्या है, तो हमारा 100 किसानों का जत्था शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली की ओर बढ़ेगा।

PunjabKesari

पंधेर ने कहा कि बैरिकेड तोड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है, हमें उम्मीद है कि हरियाणा सरकार हमें दिल्ली की ओर बढ़ने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अनुमति देगी।  हमारा 100 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर मार्च करेगा, वे निहत्थे होंगे और उनके पास कुछ भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि डी. सी. अम्बाला झूठ बोल रहा है कि किसानों के पास घातक हथियार हैं।

PunjabKesari

100 लोग एक राज्य से क्या टकराएंगे? हम शांतिपूर्ण तरीके से ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाएंगे, रबर की गोलियां चलाई जाएंगी तो दुनिया में क्या होगा, इसे मोदी जी को देखना होगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार हमें आगे बढ़ने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देगी। पंधेर ने कहा कि हमने सरकार के साथ बातचीत के दरवाजे खुले रखे हैं। हमने सरकार से कहा था कि अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो केंद्रीय कार्यालय से पत्र लेकर आएं। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!