सीए एग्जाम : धमकी भरे ईमेल भेजने वाले छात्रों को आईसीएआई की वार्निंग, होगा लीगल एक्शन
Edited By Vicky Sharma,Updated: 21 Nov, 2020 05:30 PM

परीक्षा केन्द्रों को धमकी भरे ईमेल लिखने वाले सीए परीक्षा में बैठने जा रहे कुछ कैंडिडेट्स को इंस्टीट्यूट ऑफ
लुधियाना (विक्की) : परीक्षा केन्द्रों को धमकी भरे ईमेल लिखने वाले सीए परीक्षा में बैठने जा रहे कुछ कैंडिडेट्स को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
आईसीएआई ने कहा है कि यह पाया गया है कि कई परीक्षा केंद्रों को नवंबर में होने वाले सीए एग्जाम के कैंडिडेट्स को तरफ से धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। संस्थान ने छात्रों की इस गलत हरकत को गंभीरता के साथ लिया है। इसे संस्थान की परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालना माना जाएगा। संस्थान ने कहा है कि परीक्षा केंद्र को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले छात्रों पर कार्रवाई करने के लिए वह बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाएगा। परीक्षा केंद्रों से भी कहा गया है कि वह इस तरह के मामलों की सूचना संस्थान के दें और साथ ही ऐसे छात्रों के नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर भी बताएं।
इस सम्बन्ध में कुछ छात्रों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीँ आईसीएआई ने छात्रों की समस्याओं के निपटारे के लिए एक गूगल फोरम भी बनाया है।
Related Story

सड़क बनने से पहले ही लोगों ने कर दिया बड़ा खेल, बाल्टी में भर-भर कर ले गए कंक्रीट और सीमेंट

School Bus Accident: सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलटी, अंदर मौजूद थे 50 छात्र-छात्राएं

Big News: ISRO मुख्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

संकट की घड़ी में वेनेजुएला के साथ खड़ा हुआ भारत, भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी

पुणे में 29 साल की डॉक्टर ने की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

WhatsApp के बाद सरकार ने टेलीग्राम, सिग्नल को भेजा नोटिस, यूजरनेम फीचर पर मचा है बवाल

कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा महिला का शव, जानिए बड़ी वजह

Good News: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, दरों में नहीं हुआ इजाफा

मेरी शादी होने वाली है... छात्रा ने प्रोफेसर पर कर दी थप्पड़ों बरसात