पंजाब में फैल रहे नशे के कारोबार को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे नौजवान

Edited By Kalash,Updated: 25 May, 2022 05:20 PM

protest aganist punjab government

जिला मोगा में चिट्टे के कारण बढ़ रही मृत्यु दर तथा नशे के खिलाफ स्थानीय नगर निगम

मोगा (ब्यूरो): जिला मोगा में चिट्टे के कारण बढ़ रही मृत्यु दर तथा नशे के खिलाफ स्थानीय नगर निगम के प्रीत नगर के नौजवानों ने चिट्टे के खिलाफ झंडा उठाते आज शहर में रोष मार्च निकालकर पंजाब सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रोष मार्च दौरान नौजवानों ने कहा कि पंजाब की 'आप' सरकार ने वोटों से पहले पंजाबवासियों के साथ वायदा किया था कि पंजाब में आप की सरकार आते ही नशा खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन चिट्टा तथा अन्य नशे खत्म होने की बजाए ज्यादा प्रफुल्लित हुए हैं।

इस मौके सुरिंदर सिंह, बबलू तथा प्रदेश कमेटी मैंबर कर्मजीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि पंजाब में आप सरकार आने से और मुद्दों की तरह नशों को कोई फर्क नहीं पड़ा। नशा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा है। नौजवानों की नशे कारण मौतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रीत नगर के मोहल्ले में कुछ दिन पहले चिट्टे से नौजवान की मौत हुई है, जिस कारण लोग नशा बेचने वालों से बेहद परेशान हैं। इसके साथ ही नशे के कारण चोरियां लगातार हो रही हैं। इस प्रदर्शन की मोहल्लावासियों ने अच्छी हौसला आफजाई की तथा रोष प्रदर्शन में साथ दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नशों की हो रही बिक्री के खिलाफ जल्द अगला एक्शन निर्धारित किया जाएगा तथा नशा बंद होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर तरनवीर सिंह, राजू डाला, अक्षित, हरजिंदर सिंह, रिंकू, साहिल व गोरा सिंह आदि हाजिर थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!