पुलिस का Action, नशा तस्कर भाइयों की जायदाद की जब्त

Edited By Kalash,Updated: 23 Oct, 2024 06:18 PM

property of drug smuggler brothers seized

सरकार के निर्देशों पर नशा तस्करों की जायदादें जब्त करने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने 2 भाइयों की जायदाद जब्त की है।

मोगा (आजाद): सरकार के निर्देशों पर नशा तस्करों की जायदादें जब्त करने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने 2 भाइयों की जायदाद जब्त की है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने बताया कि धर्मकोट के डी.एस.पी. रमनदीप सिंह तथा थाना फतेहगढ़ पंजतूर की प्रभारी सुनीता रानी द्वारा आज 2 कथित नशा तस्करों सोना सिंह तथा बलदेव सिंह दोनों निवासी गांव मदारपुर की जायदाद जो करीब 73 लाख 55 हजार 600 रुपए की बनती है, को अटैच करने के लिए उनके घर के बाहर पोस्टर चिपकाए गए। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी सोना सिंह तथा उसके भाई बलदेव सिंह के खिलाफ के साथ थाना सदर मोगा पुलिस द्वारा 12 सितम्बर 2021 को 2 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद करने का मामला दर्ज हुआ था।

उक्त मामले में पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को लिखकर भेजा गया था। जिसके बाद भारत सरकार के वित मंत्रालय से मंजूरी लेने के बाद उक्त प्रापर्टी अटैच की गई। इस अवसर पर डी.एस.पी. रमनदीप सिंह ने कहा कि नशा तस्करों की जायदाद जब्त करने का उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी न करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी नशा तस्कर द्वारा नशा तस्करी कर जायदाद बनाई है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!