पुलिस के हाथ लगी सफतला, पर्स छीनने वाला भगौड़ा गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 14 Aug, 2022 10:41 AM

police got success snatcher arrested

पुलिस ने पर्स छीनने के मामले में शामिल भगौड़े कुलतार सिंह हैप्पी निवासी गांव भिंडरकलां को गिरफ्तार किया है

मोगा (आजाद): पुलिस ने पर्स छीनने के मामले में शामिल भगौड़े कुलतार सिंह हैप्पी निवासी गांव भिंडरकलां को गिरफ्तार किया है।

थाना सिटी के सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि कुलतार सिंह हैप्पी व उसके एक साथी के खिलाफ 6 फरवरी 2020 को दशमेश नगर मोगा निवासी छिन्द्रपाल सिंह के बयानों पर पर्स छीनने का मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था जिसको भगौड़ा करार दिया गया था। उसके खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि जब वह और सहायक थानेदार जीत सिंह अमृतसर रोड मोगा पर जा रहे थे तो गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया जिसको पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे ज्यूडीशियल हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!