मानसिक परेशानी के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच जारी

Edited By Kalash,Updated: 30 Sep, 2026 05:00 PM

man scary step

थाना मैहना के अधीन पड़ते गांव ततारिएवाला निवासी जगदीप सिंह (24) द्वारा मानसिक परेशानी के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है।

मोगा (आजाद): थाना मैहना के अधीन पड़ते गांव ततारिएवाला निवासी जगदीप सिंह (24) द्वारा मानसिक परेशानी के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मैहना के प्रभारी परमिन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर वह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे तथा जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेजा गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक परिवार के बयानों पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा पोस्टमार्टम के बाद लाश को वारिसों के हवाले किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!