पुलिस की कार्रवाई, नशीली गोलियां तथा शराब सहित 3 काबू

Edited By Kalash,Updated: 20 Sep, 2025 06:05 PM

3 arrest with drugs

मोगा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों तथा शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 3 व्यक्तियों को काबू करके नशीली गोलियां तथा शराब बरामद की।

मोग (आजाद): मोगा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों तथा शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 3 व्यक्तियों को काबू करके नशीली गोलियां तथा शराब बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के सहायक थानेदार सतनाम सिंह जब पुलिस पार्टी सहित क्लेर नगर मोगा के पास जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर राफाल उर्फ राहुल निवासी श्री गुरु चंद्र नगर को काबू करके 43 नशीली गोलियां बरामद की।

इसी तरह थाना सदर के थानेदार समराज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शनी सिंह उर्फ सनी निवासी गांव चोटियां कलां को काबू करके 32 नशीली गोलियां बरामद की। कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी तरह पुलिस चौकी बिलासपुर के सहायक थानेदार लखविन्द्र सिंह ने गश्त दौरान सेवक सिंह निवासी बिलासपुर को काबू करके 12 बोतलें शराब देसी हीर सौंफियां बरामद की। जिसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!