टिप्पर के नीचे आई स्कूटी सवार महिला, जख्मी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Jan, 2020 12:59 PM

scooter riding woman came under tipper injured

शनिवार सुबह 33 फुट रोड, मुंडियां कलां में स्कूटी सवार अध्यापक महिला टिप्पर के नीचे आकर जख्मी हो गई। इस दौरान उसकी स्कूटी भी चकनाचूर हो गई।

लुधियाना(राम): शनिवार सुबह 33 फुट रोड, मुंडियां कलां में स्कूटी सवार अध्यापक महिला टिप्पर के नीचे आकर जख्मी हो गई। इस दौरान उसकी स्कूटी भी चकनाचूर हो गई। 

जानकारी के अनुसार घई मार्कीट के नजदीक एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने स्कूटी सवार सोनम नामक महिला को टक्कर मार दी। किसी तरह लोगों ने शोर मचाकर टिप्पर चालक को रोका, जो वहां से फरार हो गया। लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर से थानेदार जसविंद्र सिंह तुरंत अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए चंडीगढ़ के एक अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं थाना पुलिस द्वारा टिप्पर चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे में महिला को टक्कर मारने वाला टिप्पर ट्रक पठानकोट से रेत भर कर ला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टिप्पर की गति काफी तेज थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!