गली में खेल रही बच्ची का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 20 Feb, 2020 02:41 PM

kidnapper of the girl playing in the street arrested

डिवीजन-7 की पुलिस ने गली में खेल रही 5 वर्षीय बच्ची का बुरी नीयत के तहत अपहरण करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ...

लुधियाना(सलूजा): डिवीजन-7 की पुलिस ने गली में खेल रही 5 वर्षीय बच्ची का बुरी नीयत के तहत अपहरण करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

ए.डी.सी.पी. अजिंद्र सिंह ने  बताया कि 18 फरवरी को सायद अली जो कि मूल रूप से यूपी व मौजूदा वासी बचित्तर एन्क्लेव, भामियां रोड जमालपुर लुधियाना का रहने वाला है। उसने डिवीजन-7 की पुलिस को यह सूचना दी कि उसकी पांच वर्षीय बेटी गली में शाम के करीब 7 बजे खेल रही थी, तो अचानक गायब हो गई। उन्होंने बताया कि ए.सी.पी. दविंद्र कुमार की निगरानी में डिवीजन-7 के पुलिस प्रभारी सतबीर सिंह और राजिंद्र सिंह चौकी इंचार्ज ताजपुर समेत पुलिस पार्टी ने जब जांच शुरू करते हुए बच्ची की तलाश में मुहिम चलाई तो आरोपी सरवन रिशी देव निवासी बिहार, मौजूदा वासी सुक्खे की मोटर, कक्का धल्ला रोड लुधियाना को काबू करके मोटर के कमरे में से बच्ची को बरामद कर लिया। बच्ची को सिविल अस्पताल में भेज कर मैडीकल करवाया गया।उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!