नगर कौंसिल अधिकारियों ने हटवाए अवैध कब्जे, तोड़े फुटपाथ

Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2020 11:20 AM

municipal council officers removed illegal occupation

जी.टी. रोड पर ललहेड़ी रोड चौक में आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक पुलिस और नगर कौंसिल खन्ना द्वारा जहां लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटवाए गए, वहीं ट्रैफिक की रोकथाम के लिए आस-पास लगे फुटपाथों को भी तोड़ा गया।

खन्ना(कमल): जी.टी. रोड पर ललहेड़ी रोड चौक में आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक पुलिस और नगर कौंसिल खन्ना द्वारा जहां लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटवाए गए, वहीं ट्रैफिक की रोकथाम के लिए आस-पास लगे फुटपाथों को भी तोड़ा गया। 

शहर में जहां जी.टी. रोड तक पहुंचे अवैध कब्जों के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इस कारण कई अपनी जानें भी गंवा बैठे हैं। इससे ट्रैफि क की समस्या भी विकराल रूप धारण करती जा रही है, जिस कारण अक्सर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। 

इसी समस्या के हल के लिए आज डी.एस.पी. शमशेर सिंह के  नेतृत्व में नगर कौंसिल अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर जहां जी.टी. रोड तक पहुंचे अवैध कब्जे हटवाए गए। वहीं, साथ लगते फुटपाथ भी तोड़े गए जिससे शहर में ट्रैफिक जाम से कुछ राहत मिल सके। इस मौके समाजसेवी शशि वर्धन, भाजपा नेत्री दविंद्र कौर, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अलावा नगर कौंसिल के अमरजीत सिंह, हैरी शर्मा, जसविंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह भी उपस्थित थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!