महिला ने साथी महिला का मंगलसूत्र फाइनैंस में रख कर की धोखाधड़ी

Edited By Vaneet,Updated: 21 Mar, 2020 02:51 PM

woman cheated by keeping fellow woman in mangalasutra finance

पुलिस थाना सतनामपुरा की पुलिस टीम ने एक महिला के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है...

फगवाड़ा(जलोटा): पुलिस थाना सतनामपुरा की पुलिस टीम ने एक महिला के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण को लेकर पीड़िता राज रानी पत्नी गिन्द्रपाल वासी गांव कोटरानी ने बताया कि उसकी साथी मित्र महिला उससे उसका मंगलसूत्र उसकी सहमति से लेकर गई थी जो उसने वापिस मांगने पर भी उसे नहीं दिया। 

जब उक्त मामले को लेकर वह उसके घर गई तो उसे पता चला कि उसकी दोस्त जिसकी पहचान कुलवंत कौर पत्नी सर्बजीत सिंह वासी कोटरानी है, ने उसके उक्त मंगलसूत्र को एक निजी फाइनैंस कंपनी के पास गिरवी रख उस पर 1 लाख 35 हजार रूपए का कर्जा लिया हुआ है। पुलिस ने पीड़िता राजरानी के बयान को आधार बना आरोपी महिला कुलवंत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस केस दर्ज कर लिया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!