घर में लगी आग, नकदी और कीमती सामान का हुआ नुक्सान

Edited By Kalash,Updated: 07 Jul, 2022 11:40 AM

house fire loss of cash and valuables

फगवाड़ा के गांव ब्रह्मपुर में बीती शाम गहन संदग्धि परस्थितियों में एक मकान में अचानक आग

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के गांव ब्रह्मपुर में बीती शाम गहन संदग्धि परस्थितियों में एक मकान में अचानक आग लगने से नकदी व अन्य कीमती सामान को भारी नुक्सान होने की सूचना मिली है।

पीड़ित विजय कुमार पुत्र महेंद्र राम वासी ब्रह्मपुर ने बताया कि वह मजदूरी करता है। बीती शाम वह रोज की तरह मवेशियों के लिए तूड़ी का इंतजाम करने के लिए निकला था और उसके बाद घर पर कोई नहीं था। करीब 7 बजे जब वह घर आया तो अंदर धुआं उठता दिखाई दिया। विजय कुमार के अनुसार घर के अंदर एक कमरे में आग लगते देख उन्होंने जब शोर मचाया और पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और ततपश्चात पानी डालकर कमरे में लगी आग को बुझाया गया।

उन्होंने बताया कि आग से उनकी पत्नी के इलाज के लिए रखे गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अलावा नकदी, कपड़े और घरेलू सामान का काफी नुक्सान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!