मेन बाजार में दुकान के ताले खोल 5 टी.वी. व नकदी चुराई

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Jan, 2020 02:15 PM

robbery in main bazaar by opened locks of shop steal tv

करतारपुर में लोहड़ी की सुबह शहर के मेन बाजार में स्थित इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान के ताले खोल कर अज्ञात चोरों ने 5 एल.ई.डी. व करीब 5 हजार की नकदी चोरी कर ली है।

करतारपुर(साहनी): करतारपुर में लोहड़ी की सुबह शहर के मेन बाजार में स्थित इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान के ताले खोल कर अज्ञात चोरों ने 5 एल.ई.डी. व करीब 5 हजार की नकदी चोरी कर ली है।  
PunjabKesari, robbery in Main Bazaar by opened locks of Shop, steal tv
जानकारी देते हुए दुकान के मालिक कुलजीत सिंह ने बताया कि सुबह दुकान के पड़ोसी ने फोन पर दुकान का आधा शटर खुला होने की जानकारी दी तो वह तुरंत दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के अंदर काऊंटर का गल्ला खुला था व दुकान में बने स्टोर का दरवाजा टूटा पड़ा था। दुकान से 32 इंच की 5 एल.ई.डी. टी.वी. व गल्ले में पड़ी करीब 5 हजार की नकदी चोर चुरा कर ले गए थे। इस संबंध में करतारपुर पुलिस को सूचित किया गया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की व बाजारों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगालने में जुट गई। गौरतलब है कि क्षेत्र में आए दिन लूट-पाट व चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं व लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!