पंजाब सरकार प्रवासी मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध : संतोख चौधरी

Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2020 10:59 AM

protect the interests of migrant laborers santokh chaudhary

कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली रा’य सरकार प्रवासी श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।

जालंधर(धवन): कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली रा’य सरकार प्रवासी श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। वह आज प्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहे थे। प्रवासियों ने पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि रा’य सरकार ने प्रवासियों को कोरोना वायरस के कारण पेश आ रही आर्थिक मुश्किलों को देखते हुए उनके लिए राशन का प्रबंध किया है और साथ ही मनरेगा मजदूरों के लिए पैसा रिलीज किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों को इंडस्ट्री से उनके लंबित 6 करोड़ रुपए की राशि वापस दिलवाई गई है और साथ ही मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने उद्यमियों को अपनी औद्योगिक इकाइयां शुरू करने के लिए छूट दी है।उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि अगर उन्हें कोई मुश्किल आए तो वह उनके साथ सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रवासी प्रकोष्ठ के दीनानाथ, सुभाष मिश्रा, ओंकार गुप्ता, विनोद जायसवाल, अखिलेन्द्र सिंह, बी.पी. गुप्ता व अन्य भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!