नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने नौजवान को किया काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Nov, 2021 10:36 PM

police arrested the youth for drug smuggling

थाना भोगपुर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी दौरान जंडियाला गुरु से भोगपुर इलाके में हेरोइन की सप्लाई देने आ रहे एक नौजवान को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करके आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भोगपुर (सूरी) : थाना भोगपुर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी दौरान जंडियाला गुरु से भोगपुर इलाके में हेरोइन की सप्लाई देने आ रहे एक नौजवान को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करके आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना भोगपुर में दर्ज किए गए मामले के अनुसार थानेदार राम प्रकाश ने पुलिस पार्टी के साथ भोगपुर भुलत्थ मार्ग पर गांव सगरांवाली नज़दीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार एक नौजवान आता दिखाई दिया जो कि सामने पुलिस नाका देख कर पीछे की ओर मुड़ने लगा तो अचानक एक्टिवा बंद हो गई तो नौजवान ने अपनी पैंट की जेब में एक लिफाफा निकाल कर फैंक दिया और खेतों की तरफ भागने लगा। 

पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उसे काबू करके उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम पवन सिंह उर्फ पंमा निवासी मकान नंबर 2350 मोहल्ला बाग़ वाला खूह जंडियाला गुरू ज़िला अमृतसर बताया। नौजवान की तरफ से फैंके गए लिफाफे को चैक करने पर उसमें से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन की सप्लाई किसी ग्राहक को देने के लिए जा रहा था। पुलिस की तरफ से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!