नशे की 80 गोलियों व 2 ग्राम हैरोइन समेत 2 गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 15 Feb, 2020 08:37 AM

police arrest 2 with drug pills and heroine

ए.डी.सी.पी. सिटी-2 परमिन्द्र सिंह भंडाल व जालंधर कैंट हलके के ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि जंडियाला पुलिस चौकी के प्रभारी जसवीर चंद व ए.एस.आई. सुरेन्द्रपाल सिंह ने 2 ग्राम हैरोइन व नशे की 80 गोलियों समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर(महेश): ए.डी.सी.पी. सिटी-2 परमिन्द्र सिंह भंडाल व जालंधर कैंट हलके के ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि जंडियाला पुलिस चौकी के प्रभारी जसवीर चंद व ए.एस.आई. सुरेन्द्रपाल सिंह ने 2 ग्राम हैरोइन व नशे की 80 गोलियों समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

एस.एच.ओ. सदर कमलजीत सिंह के नेतृत्व में सरहाली नहर पुली से ए.एस.आई. सुरेन्द्रपाल सिंह द्वारा काबू किए गए जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव सरहाल काजियां, थाना बहराम, जिला नवांशहर से नशे की 80 गोलियां व चौकी प्रभारी जंडियाला जसवीर चंद द्वारा थाबलके नहर पुली से दबोचे गए विजय कुमार पुत्र योगराज निवासी नई आबादी गांव नारंगशाहपुर थाना सतनामपुरा, फगवाड़ा जिला कपूरथला से 2 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है।

आरोपियों की आयु 25-26 साल के बीच है। विजय कुमार डी.जे. व जस्सी पेंट का काम करता था। काम की मंदी ने उन्हें नशा बेचने और करने का आदी बना दिया। ए.डी.सी.पी. भंडाल व ए.सी.पी. मेजर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में ए.एस.आई. राजेन्द्र सिंह ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। उन्होंने ही मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाशी ली थी और उनसे पूछताछ की थी। उन्हें माननीय अदालत ने ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!