नेशनल वुमेन टीम में जालंधर की 6 धाकड़ क्रिकेटरों का जलवा

Edited By Vatika,Updated: 17 May, 2021 04:46 PM

national women team 6 cricketer

भारतीय महिला क्रिकेट में जालंधर की 6 लड़कियों ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

जालंधरः भारतीय महिला क्रिकेट में जालंधर की 6 लड़कियों ने अपनी जगह पक्की कर ली है।  नेशनल टूर्नामैंट में पंजाब की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया गया है। जालंधर के विक्रम राठौड़, हरभजन सिंह, मनदीप सिंह, राहुल शर्मा आदि क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। लेकिन अब जालंधर की महिलाएं भी क्रिकेट में कॅरियर बनाने में काफ़ी रूचि ले रही हैं। राज्य में वुमेन क्रिकेट टीम में सबसे ज़्यादा जालंधर की लड़कियां शामिल होती है। आइए, एक नजर डालते है जालंधर की कुछ महिला क्रिकटरों के बारे में:-

मेहक केसर
मेहक केसर पिछले 12 सालों से क्रिकेट खेल रही है। अभी तक वह अंडर -19 पंजाब, जोन, सीनियर नेशनल टूर्नामैंट में पंजाब टीम की तरफ से राइट आर्म आफ स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में रही है। 

नीतू सिंह
नीतू अंडर -19, अंडर -23 और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पंजाब टीम में राइट हैंड बैटसमैन रही है। उसने मध्य प्रदेश ख़िलाफ़ 57 रनों की पारी खेली है। 


कृष्णा राणा
कृष्णा राणा ने 18 साल की उम्र में पंजाब टीम में जगह पक्की की। पिछले साल अंडर -19 में भी पंजाब का हिस्सा थी। 

सलोनी सूद
सलोनी अभी तक अंडर -19, अंडर -23 और सीनियर नेशनल पंजाब टीम का हिस्सा रही है। सलोनी टीम में लेफ्ट आर्म चाइना मैन गेंदबाज के तौर पर शामिल रही है।

सिमरन गांधी
सिमरन अंडर -19 वन -डे, टी -20 और सीनियर वन -डे में पिछले 2 सालों से पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रही है।

प्रियंका मलिक
प्रियंका मलिक जूनियर, अंडर -19, अंडर -23 के बाद सीनियर नेशनल टूर्नामैंट में पंजाब का हिस्सा है। वह राइट हैंड की ओपनर बैटसमैन है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!