सफारी में आए बदमाशों ने दुश्मन की मौजूदगी के शक में शिवसेना सदस्य के घर पर की तोडफ़ोड़

Edited By Vaneet,Updated: 01 Jul, 2020 10:25 AM

miscreants vandalize shiv sena member house

जेल में कपड़े धुलवाने की रंजिश का बदला लेने के लिए भार्गव कैम्प के बदमाश फतेह ने अपने दुश्मन के दोस्त के घर पर हमला बोल दिया। ...

जालंधर(वरुण): जेल में कपड़े धुलवाने की रंजिश का बदला लेने के लिए भार्गव कैम्प के बदमाश फतेह ने अपने दुश्मन के दोस्त के घर पर हमला बोल दिया। दरअसल फतेह ने अपने दुश्मन आकाश की कार की रेकी की थी, लेकिन गाड़ी उसका दोस्त चला रहा था। आकाश की गाड़ी चलाते हुए उसका दोस्त अपने घर तक पहुंच गया और जैसे ही आकाश की गाड़ी अमर नगर में पहुंचने के इनपुट मिले तो फतेह ने वहां पर अपने साथियों समेत हमला कर दिया।  इसी मामले को लेकर थाना 1 में फतेह, अमन, टीनू, सागर व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि गैरी शिवसेना नेत्री का बेटा है। 

जानकारी देते थाना के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि गैरी पुत्र यशपाल निवासी अमर नगर ने उन्हें शिकायत दी थी कि बीती रात वह अपने दोस्त के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान एक सफारी गाड़ी आई जो उन्हें देखकर आगे निकल गई लेकिन कुछ ही सैकेंड बाद वापस वही सफारी लौट कर आई और जैसे ही उनके पास उक्त गाड़ी पहुंची तो उसमे से 4 हथियारबंद युवक उतरे जिनको देखकर गैरी अपने दोस्त के साथ अपने घर की तरफ भागा। सफारी में एक नकाबपोश बैठा रहा और 4 युवक हाथ में तेजधार हथियार लिए उनकी तरफ दौड़े।

इन युवकों ने गैरी के घर में घुस कर तोडफ़ोड़ की। आरोप है कि हमलावर आकाश की गाड़ी की रेकी करवा रहे थे। जैसे ही उसकी गाड़ी इन लोगों ने अमर नगर में देखी तो उन्होंने हमला कर दिया। जैसे ही सूचना थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को मिली तो पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं पीड़ित ने पुलिस को सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज भी दे दी गई है जिसके आधार पर पुलिस ने भार्गव कैंप के फतेह अमन, टीनू और सागर समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि आकाश व फतेह ग्रुप पहले भी आमने-सामने हो चुके हैं, इनमें गोली भी चल चुकी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!