स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शराब के सैंपल भरे, एक्सपायरी डेट की बीयर नष्ट करवाई

Edited By Vaneet,Updated: 10 Jul, 2020 03:17 PM

health department team filled samples of alcohol

मिलावटी एवं घटिया किस्म के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु जारी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को विभिन्न क्षेत्रों से शराब व खाद्य पदार्थों ...

जालंधर(रत्ता): मिलावटी एवं घटिया किस्म के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु जारी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को विभिन्न क्षेत्रों से शराब व खाद्य पदार्थों के 5 सैंपल भरे।

विभाग के अनुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एस.एस. नांगल एवं फूड सेफ्टी अफसर  रोबिन कुमार की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में से शराब के ठेकों से 2 तथा खाद्य पदार्थ बेचने वाली अन्य दुकानों से नूडल्स, दूध व आइसक्रीम का एक एक सैंपल भरा। इस दौरान टीम ने कुछ शराब के ठेकों पर पड़ी एक्सपायरी डेट की बीयर भी नष्ट करवाई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!