Edited By Updated: 16 Oct, 2015 11:22 AM

क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रैस गीता बसरा की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। दोनों 29 अक्तूबर को शादी के..
जालंधरः क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रैस गीता बसरा की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। दोनों 29 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
जालंधर के क्लब कबाना में होने जा रही ये शादी देश की हाईप्रोफाइल शादियों में से एक होगी। इससे पहले भज्जी ने अपनी छोटी बहन संदिप कौर की शादी 5 साल पहले यानि कि 20 फरवरी 2010 में बड़ी धूम -धाम से की थी। इस शादी में हरभजन सिंह की होने वाली पत्नी गीता बसरा कुछ अलग अंदाज़ में शामिल हुई। गीता ने अपना सिर घूंघट में छिपा रखा था।
हरभजन सिंह 5 बहनों के इकलौते भार्इ हैं। साल 2002 में पिता की मौत के बाद हरभजन के कंधों पर परिवार की पूरी ज़िम्मेदारी आ गई। उन्होंने अपनी 3 बहनों की शादी धूम -धाम से की, जबकि 2 बड़ी बहनों की शादी भज्जी के पिता स. सरदेव सिंह ने की थी।
बता दें कि भज्जी ने अपनी शादी में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता दिया है। इसके साथ ही खास-खास लोगों कोे भज्जी ने इनवाइट किया है।