सरकारी विभाग का करनामा, डेथ सर्टिफिकेट पर लिख दिया कुछ ऐसा

Edited By Kamini,Updated: 06 Dec, 2021 09:34 PM

government department s work written on the death certificate

राज्य के सरकारी विभाग अक्सर अपने अजीबो-गरीब  कामों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन उनके इन  कामों के कारण संबंधित लोगों के परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसा ही एक मामला पंजाब सरकार के स्वास्थ्य...

लुधियाना (विक्की) : राज्य के सरकारी विभाग अक्सर अपने अजीबो-गरीब  कामों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन उनके इन  कामों के कारण संबंधित लोगों के परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसा ही एक मामला पंजाब सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण  के जन्म और मौत के रजिस्ट्रेशन के संबंध में सामने आया है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार गत 21 जुलाई को  जालंधर के लाम्बड़ा गांव निवासी सुमन मोहन  पत्नी दविंदर मोहन की मृत्यु स्थानीय एक निजी अस्पताल में हो गई थी। इसके बाद अस्पताल द्वारा मृतक की मौत के रजिस्ट्रेशन के संबंध में कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया था। लेकिन विभाग ने मौत का सर्टिफिकेट जारी करते हुए उसमें लिंग के स्थान पर स्त्री की जगह पुरुष लिख दिया है। इसके बाद मृतक के परिजनों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें सरकार की विभिन्न स्कीमों का लाभ लेने व अन्य कामों के संबंध में विभिन्न परेशानियां आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में संबंधित विभाग को सूचित भी कर चुके हैं लेकिन विभाग द्वारा अभी तक इस त्रुटि को दूर नहीं किया गया है। परिजनों ने कहा कि अगर आने वाले कुछ दिनों में इस त्रुटि को दूर नहीं किया जाता वह तो वह मुख्यमंत्री को इसकी शिकायत करेंगे।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!