फिल्लौर का गन्ना पिंड पुलिस छावनी में तबदील

Edited By Vatika,Updated: 19 Jul, 2019 12:37 PM

ganna pind transformed into the police camp

नशा तस्करों के खिलाफ देहात पुलिस युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। देहात पुलिस के अधिकारियों ने सुबह के समय एस.टी.एफ. व करीब 200 पुलिस जवानों के साथ फिल्लौर के गन्ना पिंड में सर्च अभियान चलाया।

जालंधर(शौरी): नशा तस्करों के खिलाफ देहात पुलिस युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। देहात पुलिस के अधिकारियों ने सुबह के समय एस.टी.एफ. व करीब 200 पुलिस जवानों के साथ फिल्लौर के गन्ना पिंड में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ नशा तस्करी के केस दर्ज हैं, के घरों में चैकिंग की। गांव को छावनी में तबदील हुए देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सोचा कि पिंड में आतंकवादी आ चुके हैं लेकिन बाद में स्थिति साफ हुई।

दरअसल एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. हरविंद्र सिंह, एस.पी. हैडक्वार्टर रविंद्रपाल सिंह संधू, डी.एस.पी. फिल्लौर दविंद्र अत्री, डी.एस.पी. हैडक्वार्टर सुरिंद्रपाल सिंह, डी.एस.पी. हरनील सिंह, थाना फिल्लौर के एस.एच.ओ. प्रेम सिंह, थाना गोराया के एस.एच.ओ. केवल सिंह, थाना बिलगा के एस.एच.ओ. बलजिंद्र सिंह, इंस्पैक्टर राजीव कुमार पुलिस फोर्स सहित सुबह करीब 5.30 बजे ही गांव में दाखिल हुए। हालांकि पुलिस ने मौके से कुछ नशा तस्करों को काबू भी किया है। पुलिस ने सर्च के दौरान डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली, ताकि नशीले पदार्थ का पता लगाया जा सके।

डी.एस.पी. अत्री ने बताया कि पुलिस ने गुरपाल सिंह बाजवा पुत्र रंजीत सिंह निवासी गन्ना पिंड जोकि 4 साल पहले ही अमरीका से भारत लौटा है, से 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इसके साथ सुखविंद्र सुक्खा पुत्र तरसेम लाल निवासी गन्ना पिंड से 9 बोतल अवैध शराब तथा बलविंद्र कौर पत्नी सुरजीत राम निवासी गन्ना पिंड से 6 बोतल अवैध शराब बरामद करने के अलावा महिला भोली पत्नी शाम लाल निवासी गन्ना पिंड से 9 बोतल अवैध शराब बरामद की है।अत्री ने बताया कि गन्ना पिंड पहले नशा तस्करी को लेकर चर्चा में रहा है लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण कई नशा तस्कर जेल में बंद हैं तो कई इलाका छोड़ कर भाग चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!