7 बजे तक खुलने की इजाजत के बावजूद बंद रही दिलकुशा मार्कीट

Edited By Vaneet,Updated: 15 Jun, 2020 11:26 AM

dilkusha markit remains closed despite permission to open till 7 pm

डी.सी. द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक दिलकुशा मार्कीट को रविवार को लॉकडाऊन के बावजूद शाम ...

जालंधर(पुनीत): डी.सी. द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक दिलकुशा मार्कीट को रविवार को लॉकडाऊन के बावजूद शाम 7 बजे तक खुलने की परमिशन दी गई, लेकिन इसके बावजूद मार्कीट बंद रही। एसोसिएशन द्वारा लिए गए फैसले के चलते बाजार बंद रखा गया। आज लॉकडाऊन में दुकानें खुलने की इजाजत इसलिए दी गई क्योंकि दवाएं जरूरी सेवाओं में आती हैं। 

मार्कीट के पदाधिकारियों का कहना है कि कफ्र्यू हो या लॉकडाऊन प्रत्येक रविवार दुकानें बंद रखी जाएंगी क्योंकि दुकानदारों को भी हफ्ते में एक दिन आराम की आवश्यकता होती है। यह आदेश दिलकुशा मार्कीट, रामा-कृष्णा मार्कीट सहित आसपास की मार्कीट के दुकानदारों के लिए जारी किए गए हैं। वहीं पिछले समय के दौरान देखने में आया कि रविवार को भी कुछ दुकानें खोली गई जिसका मार्कीट एसोसिएशन द्वारा कड़ा नोटिस लिया गया जिसके चलते आज लगभग सारी मार्कीट बंद रही। 

अगर आज एक-आध दुकान अगर कुछ देर के लिए खोली भी गई तो उसका कारण यह रहा कि दुकानदारों का कोई जरूरी सामान दुकानों के अंदर था जिसे लेने के लिए उन्होंने शटर खोले। उक्त दुकानदारों का कहना है कि किसी को भी कोई दवा बेची नहीं गई, क्योंकि सभी नियमों की पालना करे तभी आदेश सही ढंग से लागू होंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!