सड़क किनारे घायल पड़े मिले व्यक्ति की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Nov, 2019 11:49 AM

death of a man found injured on roadside

फोलड़ीवाल गांव के पास गंदा नाला रोड पर सड़क किनारे घायल हालत में पड़े मिले व्यक्ति की मौत हो गई।

जालंधर(महेश): फोलड़ीवाल गांव के पास गंदा नाला रोड पर सड़क किनारे घायल हालत में पड़े मिले व्यक्ति की मौत हो गई। जालंधर हाईट्स पुलिस चौकी के प्रभारी विक्टर मसीह ने बताया कि मृतक की आयु करीब 45 साल होगी लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई है। आसपास पूछताछ करने पर पता चला है कि मृतक व्यक्ति क्षेत्र में ही घूमता रहता था लेकिन कुछ बोलता नहीं था। पुलिस ने घायल हालत में उसे उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई करते हुए उसके शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया है। अगर 72 घंटे में उसकी पहचान नहीं होती तो पुलिस अपने स्तर पर उसका पोस्टमार्टम करवाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!