गांव लिद्दड़ां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 17 Feb, 2020 08:45 AM

death boy

जालंधर-अमृतसर राजमार्ग पर स्थित गांव लिद्दड़ां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ...

जालंधर: जालंधर-अमृतसर राजमार्ग पर स्थित गांव लिद्दड़ां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देर रात अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!