सब्जी वाले की बहादुरी, महिला का फोन छीन कर फरार हो रहे लुटेरे को ऐसे किया काबू

Edited By Urmila,Updated: 31 Aug, 2024 10:26 AM

bravery of the vegetable vendor he caught the robber

दादा कालोनी में पुरानी सब्जी मंडी के पास दिन दिहाड़े एक्टिवा सवार महिला का मोबाइल झपट कर भाग रहे पल्सर सवार स्नैचर को एक सब्जी वाले ने क्रेट मार कर गिरा दिया।

जालंधर: दादा कालोनी में पुरानी सब्जी मंडी के पास दिन दिहाड़े एक्टिवा सवार महिला का मोबाइल झपट कर भाग रहे पल्सर सवार स्नैचर को एक सब्जी वाले ने क्रेट मार कर गिरा दिया। आनन-फानन में अन्य लोगों की मदद से स्नैचर को काबू कर लिया गया। स्नैचर को गिराने के चक्कर में सब्जी वाला भी गिर कर घायल हो गया था। स्नैचर को पुलिस हवाले कर दिया है।

चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी शिकायत में शोभा रानी पत्नी रमेश कुमार निवासी जिंदा रोड़ ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर दोआबा चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही दादा कालोनी पुरानी सब्जी मंडी के पास पहुंची तो काले रंग के पल्सर सवार एक्टिवा के पीछे बैठी शोभा रानी से मोबाइल झपट लिया और बाइक भगा ली। शोभा ने शोर मचाया तो सब्जी की दुकान लगा रहे व्यक्ति ने स्नैचर को अपनी तरफ आते देखा तो उसने तुरंत सब्जी का क्रेट उठा कर स्नैचर की छाती में दे मारा जिससे वह गिर गया और सब्जी वाले की सूझबूझ से स्नैचर को काबू कर लिया।

लोगों ने पहले तो उसकी जम कर छित्तर परेड़ की और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्नैचर और उसकी बाइक अपने कब्जे में ले ली है। चौकी इंचार्ज रजिंदर सिंह का कहना है कि आरोपी से अन्य वारदातों के बारे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसका कोई पुराना रिकार्ड सामने नहीं आया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!