बंगाली महिला 500 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2019 11:26 AM

bengali woman arrested with heroin

दिल्ली से जालंधर लेकर आ रही थी हैरोइन

जालंधर(स.ह.): दिल्ली से जालंधर में हैरोइन की सप्लाई देने आई बंगाल की महिला को थाना मकसूदां की पुलिस ने बिधीपुर फाटक के पास से 500 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उक्त महिला की पहचान विजया बदरा पत्नी राज बदरा निवासी गांधी कालोनी कोलकाता (वैस्ट बंगाल) हाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई।

इस संबंध में डी.एस.पी. सुरेन्द्र पाल धोगड़ी ने कहा कि थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली कि वैस्ट बंगाल की एक महिला काफी लंबे समय से हैरोइन की तस्करी कर रही है, जो दिल्ली से एक प्राइवेट बस में सवार होकर जालंधर बिधीपुर फाटक के पास होटलों और ढाबों में हैरोइन की सप्लाई देने आ रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उक्त महिला विजया बदरा को थाना मकसूदां की लेडी पुलिस पार्टी की सहायता से काबू कर लिया। वहीं पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस ने 3 दिन का रिमांड हासिल किया। 

डी.एस.पी. सुरेन्द्र पाल और थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला विजया बदरा दिल्ली में रह रहे एक नाइजीरियन व्यक्ति के साथ मिलकर हैरोइन की खेप पंजाब में डिलीवरी करने का काम करती है। नाइजीरियन तस्कर उसे दिल्ली से पंजाब के एक चक्कर का 20 हजार रुपए देता था। अब दिल्ली के नाइजीरियन तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!