नशीले पदार्थ सहित आरोपी काबू, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Kamini,Updated: 16 Apr, 2022 04:23 PM

accused arrested with narcotics caught in the hands of police like this

थान मकसूदां की पुलिस ने एक नशा तस्कर को नशीले पदार्थों सहित काबू किया है। आई.पी.एस. सीनियर कप्तान स्वपन शर्मा के.......

जालंधर (सुनील शर्मा): थान मकसूदां की पुलिस ने एक नशा तस्कर को नशीले पदार्थों सहित काबू किया है। आई.पी.एस. सीनियर कप्तान स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस ने शरारती तत्वों को काबू करने के लिए गत दिवस एस.आई. नरिंदर रल्ल थाना मकसूदां पार्टी सहित अड्डा नूरपूर में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और हाथ में पकड़े लिफाफे को सड़क पर फैंक भागने लगा था। पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर लिया और उससे पूछताछ की। 

व्यक्ति की पहचान सहदेव राय पुत्र राम देव राय निवासी गांव गंगा नगर मुंगेर जिला मूंगेर बिहार हाल निवासी रेरू जालंधर के रूप में हुई है। जांच करने करने उसके पास से 1 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जल कर लिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!