दिल्ली बॉर्डर से लौट रहे नौजवान किसान के साथ हुआ बड़ा हादसा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2021 10:56 AM

accident farmer died

बॉर्डर से वापस लौट रहे जालंधर जि़ले के गांव बडाला के नौजवान अरशदीप सिंह (19) पुत्र गुरविन्दर सिंह की ट्रैक्टर से गिरने के बाद मौत हो गई।

भोगपुर(राजेश सूरी): दिल्ली बॉर्डर से वापस लौट रहे जालंधर जि़ले के गांव बडाला के नौजवान अरशदीप सिंह (19) पुत्र गुरविन्दर सिंह की ट्रैक्टर से गिरने के बाद मौत हो गई।

पंचायत समिति भोगपुर के चेयरमैन सतनाम सिंह ने बताया है कि भोगपुर के गांव बडाला (मनसूरपुर) का नौजवान अरशदीप जो कि अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था कुछ दिन पहले दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए गांव के कुछ अन्य नौजवानों के साथ गांव में से एक ट्रैक्टर ट्राली ले कर दिल्ली गया था। 

आज जब यह नौजवान दिल्ली से वापिस पंजाब को आ रहे थे तो मुरथल कस्बे नज़दीक अरशदीप सिंह जो कि ट्रैक्टर चालक के साथ ही ट्रैक्टर पर बैठा था अचानक नीचे गिर गया जिस कारण उसी ट्रैक्टर का पिछला टायर अरशदीप के ऊपर से गुजऱ गया। अरशदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की लाश को मुरथल पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार मृतक की लाश के पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव बडाला पहुंचेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!