हथियारों और हैरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 06 Dec, 2019 06:47 PM

4 smugglers arrested with weapons and heroin

देहाती पुलिस ने चार नशा तस्करों को हथियारों और हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

जालंधर (अमित): देहाती पुलिस ने चार नशा तस्करों को हथियारों और हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, जगदीश सिंह पुत्र निंदर सिंह, हीरालाल पुत्र भजनलाल व धर्मेंद्र राम पुत्र जोगिंदर राम के तौर पर हुई है। 

जानकारी अनुसार गांव सैदपुर चिड़ी के निकट पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया और जब उनकी चैकिंग की गई तो उनके बैग से 900 ग्राम हैरोइन, एक पिस्तौल, तीन जिंदा रौंद बरामद हुए। जगदीश सिंह की तलाशी लेने पर उससे 200 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। 

इसी तरह अड्डा अमानतपुर मोड़ बिधिपुर के निकट पुलिस की नाकाबंदी को देखकर भागने की फिराक में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गिर गए। इस दौरान पुलिस ने जब हीरा की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर और 5 जिंदा रोंद बरामद हुए। मोटरसाइकिल की टूल किट की तलाशी लेने पर उसमें से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!