शहर के बिगडऩे लगे हालात, 6 दिन में 4 हमले, 3 युवकों की जान लेने का किया प्रयास

Edited By Vaneet,Updated: 06 Jul, 2020 01:11 PM

4 attacks in 6 days tried to kill 3 youths

कमिश्नरेट पुलिस में इतनी बड़ी पुलिस अधिकारियों की फौज होने के बावजूद शहर के हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे है। ...

जालंधर(वरुण): कमिश्नरेट पुलिस में इतनी बड़ी पुलिस अधिकारियों की फौज होने के बावजूद शहर के हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे है। बीते मात्र 6 दिनों में 4 जगहों पर रंजिशन हमले किए गए जिसमें 3 युवकों की हत्या करने की कोशिशें हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जालंधर पुलिस सिर्फ चालान काटने में ही लगी है। 

हैरानी की बात है कि इन 3 मामलों में पुलिस एक भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं कर पाई जबकि आरोपी पुलिस की कमजोरी के फायदा उठाते हुए लगातार वारदात करते हंै और फरार हो जाते हैं। 30 जून को अमर नगर में फतेह, अमन, टीनू, और सागर अपने दुश्मन की तलाश करते हुए दुश्मन के दोस्त गैरी के घर में पहुंच जाते हैं, जिन्होंने घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की ओर फिर सभी आरोपी सफेद रंग की सफारी गाड़ी में सरेआम फरार हो गए। आरोपी तेजधार हथियारों से लैस थे। 

इस मामले में अभी तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फतेह वही बदमाश है जिसने अपनी रंजिश निकालने के लिए विरोधी पक्ष को मकसूदा मंडी के बाहर झगड़े के लिए बुलाया था। इनमें झगड़ा भी हुआ था। उस समय चर्चा थी कि फतेह ग्रुप की तरफ से गोली भी चलाई गई लेकिन पुलिस फतेह व उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। 1 जुलाई को अर्बन स्टेट फेस टू में पुरानी रंजिश निकालने के लिए गिन्दा मल्ही, गगन खैहरा, जानू और शानू समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने टैटू आॢर्टस्ट गगन पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों पर इरादा ए कत्ल समेत कई धाराएं जोड़ी गई लेकिन इस केस में भी सभी आरोपी फरार हैं।

हाल ही में 3 जुलाई की रात पुलिस को इनपुट देने के की रंजिश में हमलावरों ने खुरला किंगरा के ही रहने वाले संजीव पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने उसके सिर पर तलवारों से वार करके उसकी जान लेनी चाही लेकिन संजीव ने अपनी जान बचाने के लिए हाथ आगे किया तो उसकी कलाई काट दी गई। इस मामले में थाना 7 की पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन अभी भी इस केस में वांछित 3 आरोपी फरार हैं। 4 जुलाई की रात नकोदर रोड पर एक गु्रप ने अपने ही साथी पर हमला कर दिया। यह हमला देसी पिस्तौल से किया गया।  4 जुलाई की रात को हुआ गोली कांड यह साबित करता है कि जालंधर में पड़े अवैध हथियारों के बारे पुलिस को कोई भी इनपुट नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!