सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर गरजे पावरकॉम पैंशनर

Edited By Mohit,Updated: 10 Jan, 2020 04:24 PM

powercom pensioner protest

पावरकॉम पैंशनर एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को सिटी डिवीजन परिसर में होशियारपुर पावरकॉम...........

होशियारपुर (अमरेन्द्र): पावरकॉम पैंशनर एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को सिटी डिवीजन परिसर में होशियारपुर पावरकॉम शहरी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक गुरबचन सिंह खुनखुन की प्रधानगी में हुई। बैठक में शहरी मंडल के प्रधान पंडित जगदीश कुमार के साथ सर्कल के सचिव गुरबचन सिंह बंगड़ भी उपस्थित हुए। बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने जे.एन.यू.में छात्रों के उपर हुए कातिलाना हमले को शर्मनाक करार देते हुए जमकर निंदा की वहीं अपनी मांगों को लेकर सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर विरोध जताया।

सरकार हमारी मानी हुई मांगों को करे पूरा
बैठक को संबोधित करते हुए शहरी मंडल प्रधान पंडित जगदीश कुमार के साथ गुरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, रविन्द्र नाथ शर्मा, बालकृष्ण, बलवंत सिंह, कश्मीरा सिंह, गुरमेल चंद, अजीत सिंह , करनैल सिंह, विद्या राम ने कहा कि मैनेजमैंट हमारी मांगों को मान लिए जाने के बाद भी लागू नहीं कर रही है जिस वजह से पैंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने मैनेजमैंट के साथ साथ सरकार को भी एक बार फिर से चेतावनी दिया कि यदि सरकार ने हमारी मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया तो हमारा विरोध प्रदर्शन और तेज होगा। 

उन्होंने कहा कि हमने अपना सारा जीवन सरकार व अपने विभाग के लिए लगा दिया फिर भी सरकार हमारी मानी हुई मागों को भी नहीं मान रही है। यही कारण है कि पैंशनर को अपना हक हासिल करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सातवें पे कमिशन की रिपोर्ट जल्द तैयार करके केंद्र की तरह वेतन और पैंशन में शोध करे वहीं जनवरी 2017 से बढ़े हुए डी.ए. की किश्त जारी करे। उन्होंने कहा कि सरकार न तो काम कर रहे मुलाजिमों को उनके बनते बकाए दे रही है और न ही अपने पैंशन धारकों को एरियर दे रही है। उन्होंने पैंशनरों को बिजली दरों में छूट व मैडीकल भत्ता 2000 रुपए प्रति महीना करने की मांग दोहराई। पेंशनरों ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में बिजली यूनिटों की रियायत रैगूलर कर्मियों की तरह पैंशनरों को दी जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!