दिमागी परेशानी के चलते बुजुर्ग ने निगली जहरीली वस्तु, बुजुर्ग की हुई मौत

Edited By Kalash,Updated: 16 May, 2022 05:46 PM

old mam swallowed poisonous thing due to mental trouble

तहसील मुकेरियां के अधीन गांव चनौर में 60 साल के बुजुर्ग की दिमागी परेशानी के चलते कोई जहरीली वस्तु निगलने से मौत हो गई। इस मामले में एस.आई. दिलबाग सिंह

मुकेरियां (ब्यूरो): तहसील मुकेरियां के अधीन गांव चनौर में 60 साल के बुजुर्ग की दिमागी परेशानी के चलते कोई जहरीली वस्तु निगलने से मौत हो गई। इस मामले में एस.आई. दिलबाग सिंह ने बताया जय सिंह (60) पुत्र बक्श सिंह निवासी चनौर थाना मुकेरियां वीरवार 12 मई को अपने खेतों में मोटर पर गया हुआ था।

दिमागी परेशानी के चलते जहरीली वस्तु निगलने से गंभीर हालात में उसे मुकेरियां के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे आगे रैफर कर दिया। परिजन उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!