29 साल की विवाहिता ने किया Suicide, तीन साल पहले ही हुई थी शादी

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Mar, 2021 10:36 AM

29 year old married suicide married three years ago

थाना चब्बेवाल के गांव मैली में विवाहिता ने अपने कमरे की छत के गार्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

चब्बेवाल (गुरमीत): थाना चब्बेवाल के गांव मैली में विवाहिता ने अपने कमरे की छत के गार्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना चब्बेवाल के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रभजोत कौर (29) पत्नी दीपक कुमार निवासी मैली थाना चब्बेवाल का विवाह 2018 में हुआ था और अब उसका पति दीपक कुमार विदेश में है। उसने बीती रात अपने कमरे की छत के गार्डर से फंदा लगाकर जान दे दी।

उन्होंने बताया कि मृतका प्रभजोत कौर के भाई हरचरन सिंह निवासी भारटा के बयान पर पति दीपक कुमार, सुसर नसीब चंद और सास बलविंदर कौर पर केस दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!