अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Edited By Neetu Bala,Updated: 09 Dec, 2023 12:59 PM

unknown vehicle hits motorcycle one dead and other injured

अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल पर सवार एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

गुरदासपुर: अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल पर सवार एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

जसविन्द्र सिंह पुत्र छज्जू राम निवासी गांव बंदेशा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा मंगल सिंह विवाह समारोह में वेटर आदि का काम करता था। वह गत दिवस एक विवाह समारोह में काम करने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने साथी दलबीर सिंह निवासी गांव इन्द्रावाली के साथ वापस गांव आ रहा था तो गांव नरपुर मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दलबीर सिंह घायल हो गया। दलबीर सिंह को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

दूसरी और गुरदासपुर सदर पुलिस अधिकारी के अनुसार जसविन्द्र सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!