पोती को मारने से रोका तो बहू ने कर दिया ये कांड

Edited By Updated: 06 Jun, 2016 12:02 PM

granddaughter daughter he was prevented from killing the scandal

पुलिस स्टेशन काहनूवान के अंतर्गत...

काहनूवान(सुनील): पुलिस स्टेशन काहनूवान के अंतर्गत गांव लखनपुर की एक महिला ने अपने ससुर पर ईंट से वार कर उसके दांत तोड़ दिए। ससुर द्वारा अपनी बहू के विरुद्ध पुलिस चौकी तुगलवाल में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। 

गांव लखनपुर निवासी महिन्द्र मसीह पुत्र गनी मसीह ने बताया कि उसकी बहू काजल पत्नी कैप्टन मसीह अपनी 4 वर्षीय बेटी से मारपीट कर रही थी। जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उससे झगड़ा शुरू कर दिया और गुस्से में आकर उसने उसे ईंट मार दी, जो उसके दांतों पर लगी और दांत टूट गए। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

उसे उपचार के लिए सी.एच.सी.भाम में दाखिल करवाया गया।इस सम्बन्धी बातचीत करने पर पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह ने बताया कि इस सम्बन्धी उन्हें शिकायत मिल गई है जिसके आधार पर जल्द ही बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!