पतंग उड़ाने से रोकने पर लड़के ने उठाया खौफनाक कदम, छाया मातम

Edited By Kalash,Updated: 29 Jan, 2026 04:51 PM

boy scary step

फगवाड़ा के गांव पांशटा से एक दुखद घटना सामने आई है।

पंजाब डेस्क : फगवाड़ा के गांव पांशटा से एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां 11 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर पाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि आज जरनैल सिंह के बड़े बेटे का जन्मदिन था और घर में उसका जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी।  

इसी बीच जरनैल सिंह का छोटा बेटा पतंग उड़ाने के लिए डोर लाने की जिद करने लगा। घरवालों ने उसे समझाया और पढ़ने के लिए कमरे में भेज दिया। कुछ देर बाद जब घरवाले बच्चे को देखने कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।

शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां बच्चा पर्दे के पाइप से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर धारा 194 बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!