चप्पल हाऊस में चौथी बार चोरों ने किया हाथ साफ

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Feb, 2020 02:23 PM

fourth time robbery in shoes shop

बटाला के डेरा रोड पर स्थित सुरिन्द्र पाल चप्पल हाऊस में चोरों द्वारा चौथी बार चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

बटाला(बेरी): बटाला के डेरा रोड पर स्थित सुरिन्द्र पाल चप्पल हाऊस में चोरों द्वारा चौथी बार चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस संबंधी सुरिन्द्र पाल चप्पल हाऊस के मालिक सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार रात्रि को 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था और रविवार की छुट्टी होने के चलते उसने दुकान नहीं खोली। 

PunjabKesari, fourth time robbery in shoes shop

उसने बताया कि जब वह सोमवार सुबह दुकान पर आया तो उसने देखा कि दुकान की लाइट जल रही थी और दुकान से कीमती बूट, चप्पलें व डी.वी.आर. गायब था। सुरिन्द्र ने बताया कि चोरों द्वारा चौथी बार उसकी दुकान को निशाना बनाया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. मुख्तयार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेने के उपरांत जांच शुरू कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!