सिविल अस्पताल के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Edited By swetha,Updated: 26 Feb, 2020 02:59 PM

dead body found in civil hospital bathroom

सिविल अस्पताल पठानकोट में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राऊंड फ्लौर पर स्थित बाथरूम में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पाया गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए ले जाया गया,

पठानकोट(शारदा): सिविल अस्पताल पठानकोट में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राऊंड फ्लौर पर स्थित बाथरूम में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पाया गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना डिवीजन नंबर एक को दी गई, जिसके पश्चात आई.ओ. अंग्रेज सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। 

अंग्रेज सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय मृतक संजीव सिंह पुत्र सुंदर सिंह निकटवर्ती गांव हरियाल का रहने वाला है और उसकी बीबी गर्भवती थी जिसे डिलीवरी हेतु कल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सकुशल कल उसकी बीबी के बच्चा भी हो गया था और वह बाप बन चुका था, लेकिन ऐसे में किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।इस मामले की पुष्टि करते एस.एम.ओ. डा. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि युवक की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के पश्चात मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!