पैरोल पर आने के बाद वापिस जेल न जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 18 Jun, 2026 01:13 PM

accused arrested for failing to return to jail after release on parole

नशीले पदार्थो के साथ गिरफ्तार आरोपी बलात्कार केस में जेल से पैरोल पर आने के बाद वापिस जेल नहीं गया। ब

गुरदासपुर (विनोद): नशीले पदार्थो के साथ गिरफ्तार आरोपी बलात्कार केस में जेल से पैरोल पर आने के बाद वापिस जेल नहीं गया। बता दें कि आरोपी को बलात्कार केस में 20 साल की सजा हो रखी है। इस संबंधी ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने बताया कि धारीवाल पुलिस ने बीते दिन एक आरोपी आकाश गिल पुत्र विक्रम गिल निवासी गांव दीनपुर को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया था। जब आरोपी को इस मामले में पूछताश र्की गई तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके खिलाफ 1-3-2023 को पुलिस स्टेशन सेखवां में बलात्कार संबंधी केस दर्ज हुआ था। 

इसमें अदालत ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी तथा अमृतसर जेल में बंद था। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 15-11-2025 को 8 सप्ताह की पैरोल छुटी पर घर आया था। जिस अधीन 11-1-2026 को उसका जेल वापिस जाना बनता था परंतु वह पैरोट समाप्त होने के बावजूद वह जेल वापिस नहीं गया तथा भगोड़ा हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंधी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग से केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!