300 किलो चूरा-पोस्त सहित पकड़ा तस्कर

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2019 11:55 AM

smuggler arrested with 300 kg of heroin

एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज ने आज इंस्पैक्टर जसविन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक तस्कर को 300 किलो चूरा-पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ की जा रही है।

फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा, मनदीप): एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज ने आज इंस्पैक्टर जसविन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक तस्कर को 300 किलो चूरा-पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ की जा रही है।

इंस्पैक्टर जसविन्द्र सिंह ने बताया कि तस्कर जिस गाड़ी में यह पोस्त आम सामान में छिपाकर ले जा रहा था उस पर उसने ऑन आर्मी ड्यूटी का स्टीकर लगाया हुआ था। उन्होंने बताया कि एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज की तरफ से आज जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 300 किलो चूरा-पोस्त मिला।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ करने पर यह पता चला है कि वह चूरा-पोस्त पठानकोट की ओर ले जा रहा था जिसने अपना नाम त्रिलोचन सिंह बताया है। इंस्पैक्टर जसविन्द्र सिंह ने बताया कि तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!